Tuesday, October 20th, 2026

सिरफिरे ने पड़ोसी के घर पर बोला धावा, चाकू से वार कर महिला की हत्‍या की, पांच को किया घायल

 संतकबीरनगर  
उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर के बरई टोला मोहल्ला में देर रात को एक मनबढ़ युवक ने खूनी खेल खेला। पड़ोसी के घर पर चाकू से धावा बोल दिया। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस टीम को आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बरई टोला निवासी बैजनाथ चौरसिया के घर पर पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में बैजनाथ के पत्नी की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। घटना के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

#महिला की हत्‍या

Source : Agency

पाठको की राय